जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 8 को

महासमुंद। जिले के बसना में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिभागी के रूप में सरकारी अधिकारी व कर्मचारी अलग-अलग टीमों के माध्यम से प्रदर्शन करेंगे । बसना में आयोजित प्रतियोगिता में इस बार जिला चिकित्सालय महासमुंद, मेडिकल काॅलेज महासमुंद, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली, पिथाैरा, तुमगांव, बागबाहरा, बसना के अधिकारी कर्मचारी अपनी-अपनी टीम बनाकर प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे। मैच रविवार 8 दिसंबर को सिटी ग्राउंड बसना में खेला जाएगा। इसी दिन फाइनल विजेता व उप विजेता को ट्राफी, शील्ड, मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। आयोजनकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना के बीएमओ डाॅ. नारायण साहू, डाॅ. दयानंद होता, डाॅ. राजीव पटेल, डाॅ. रमन पंडा, डाॅ. गुलशन धृतलहरे, डाॅ. मुकेश पटेल, डाॅ. लोकेश प्रधान, डाॅ. कुलदीप प्रधान, डाॅ. लोकेश साव, जयकिशन काैशिक, श्रीकांत साहू, योगेंद्र साहू, वरिष्ठ फार्मासिस्ट जीवन साव, भूपेंद्र साहू, रमाकांत भोई, खीरसागर नायक, डाॅ. सुनील वैष्णव, हिरेंद्र कर, धर्मेंद्र कर, मोहन सोनवानी, भारती प्रधान, नियत सिदार, जिलाध्यक्ष विनय प्रधान कीर्ति प्रधान, डाेलचंद नायक व विभागीय कर्मचारी आदि हैं।

इन्हें भी पढ़े