76 प्रकरणों में 5653 क्विंटल अवैध धान जब्त
महासमुंद। स्टाॅक से अधिक अवैध भण्डारण एवं अंतर्राष्ट्रीय 4 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 181 बोरा (72.4 क्विंटल) धान जब्त किया गया। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि राजस्व, मंडी, खाद्य विभाग द्वारा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में अवैध धान परिवहन के विरुद्ध 9 नवम्बर से सतत कार्रवाई जारी है। 3 दिसंबर तक कुल 76 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई। जिसमें 03 प्रकरण अंतर्राज्यीय तथा 73 प्रकरण राज्यीय है। कार्रवाई में 14168 बोरा धान (5653.60 क्विंटल) जप्त किया गया है। इस दौरान अवैध धान परिवहन में संलिप्त 06 वाहनों को भी जप्त किया गया है।
