राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का परिवार सम्मेलन

महासमुंद। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ महासमुंद नगर एवं खंड के स्वयंसेवकों का परिवार सम्मेलन ग्राम सेमरा स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी। कार्यक्रम में अतिथि प्रांत प्रचारक अभयराम, मुख्य वक्ता प्रांत संयोजक कुटुम्ब प्रबोधन हरिआेम शर्मा रहे। अन्य अतिथि के रूप में प्रांत सह कार्यवाह श्री यादव, घनश्याम सोनी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में मातृ शक्ति, बाल स्वयं सेवक, युवा स्वयं सेवकों तथा प्राैढ़ स्वयं सेवकों का गठ सह बाैद्धिक एवं शारीरिक कार्यक्रम कराया गया। मुख्य वक्ता हरिओम शर्मा ने प्राचीन भारतीय कुटुम्ब, परम्परा एवं संस्कार-संस्कृति के बारे में विस्तार से बताया। प्रत्येक परिवार को सप्ताह में कम से कम एक दिन अपने घर में सामुहिक भोजन, भजन, भ्रमण का कार्यक्रम रखा चाहिए। प्रांत प्रचारक अभयराम ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का समाज के प्रति जो दायित्व है उसका बोध कराया। तथा छोटी-छोटी बोध कथा के माध्यम से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यों को विस्तार से बताया। अतिथियों ने कुटुम्ब परम्परा के विषय में अपने-अपने विचार रखे। प्रबोधन दिया। नगर खण्ड के अलावा राजिम खण्ड से भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के परिवार के 250 सदस्य सम्मिलित हुए। यह जानकारी धर्मेंद्र डडसेना ने दी है।

इन्हें भी पढ़े