श्रीफल, मोमेंटो से मितानिनों का सम्मान

महासमुंद। ग्राम पंचायत खरोरा में मितानिन दिवस के अवसर पर मितानिन भवन एवं महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रोजगार प्रशिक्षण केन्द्र भवन का लोकार्पण किया गया। सरपंच सुनीता देवदत्त चंद्राकर द्वारा मुख्य अतिथि एवं मितानिन दीदियों एवं आस्था समूह के सदस्यों का मोमेंटो, श्रीफल से सम्मान किया गया। मितानिन दीदियों द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रेरणास्पद नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतििथ श्रीमती एकता लगेह थी। अध्यक्षता सरपंच सुनीता चंद्राकर ने की। विशिष्ट अतिथि पंच संजय साहू, मनोज चंद्राकर, केसर बंजारे, भूमिका चंद्राकर, कमला धीवर, आशा परमार, मितानिन दीदियां मनु चंद्राकर, संतोषी पटेला, लता चंद्राकर, हीरा चंद्राकर, काैशल्या चंद्राकर, डीसी राजमणि पवार, शांति देवांगन, ममता यादव, हेमवती यादव, जागेश्वरी सोनवानी, मिशन शक्ति जिला समन्वयक खिलेश्वरी चक्रधारी, दिगेश्वरी साहू थे। संचालन एवं आभार प्रदर्शन तारिणी चंद्राकर ने किया।