नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ ने 4 सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

महासमुंद 23 नवंबर 2024 / छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ ने शनिवार को विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि उनकी 4 सूत्रीय मांग है। जिस पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उनकी मांगों को सुना और इस संबंध में शासन तक उनकी मांग रखने का आश्वासन दिया है।
इस दौरान छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष हीरालाल चौहान, दिलीप साहू, प्रहलाद सागर, टिकेश्वरी मिरी, संतोष साहू, पन्नालाल साहू, संतोष प्रधान, सुभद्रा कोसरिया, मोहर श्री सारथी, दुलेश साहू, ममता महानंद, सावित्री बाई, सोनू तांडी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थें।