अनुशासित होकर कार्य करना रासेयो का मूल उद्देश्य : रमेश
गोपालपुर पंचायत में रासेयो का विशेष शिविर
महासमुंद 23 नवंबर 2024। रासेयो इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर गोपालपुर पंचायत के आश्रित ग्राम मुस्की में आयोजित की गयी। समापन से एक दिन पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि रमेश साहू थे। अध्यक्षता प्राचार्य हेमेंद्र आचार्य ने की। विशिष्ट अतिथि सरपंच मोतीन सहदेव ध्रुव ने की। कार्यक्रम अधिकारी सीतोष जुल्फे ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
प्रथम दिवस करियर गाइड लाइंस, दूसरे दिन ड्यूटी दिव एवं मेला मड़ाई का आयोजन, तृतीय दिवस हमर पुलिस हमर संग, चतुर्थ दिवस पशु चिकित्सा विभाग एवं स्वास्थ्य परीक्षण तथा छठवें दिन सिस्टम दिवस पुरस्कार वितरण एवं प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। सुबह प्रभातफेरी से लेकर शाम को संध्याकालीन सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम से ग्रामीण जन मंत्र मुग्ध हो गए। अध्यक्षीय उद्बोधन में हेमेंद्र आचार्य ने कहा कि विशेष शिविर में आपने जो सीखा है उसे अपने जीवन में अपनाएं। सरपंच श्रीमती मोती सहदेव ध्रुव ने स्वयं सेवकों के कार्यों की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि रमेश साहू ने कहा यह शिविर इस गांव के लिए अनुकरणीय रहेगा। क्योंकि, इस गांव में एकता एवं आपसी भाई चारा से ये स्वयं सेवक एक अलग पहचान बना के लेकर जा रहे हैं। 7 दिन किसी गांव में इतनी ठंड में रहना अपने आप में स्वयं अनुशासित होकर कार्यों को करना यही रासेयो का मूल उद्देश्य है। संचालन व्याख्याता हेमंत डडसेना तथा आभार व्यक्त कार्यक्रम अधिकारी सितोष कुमार ने किया। कार्यक्रम में अंजनी साहू, भारती सोनी, त्रिवेणी साहू, सुधा शर्मा, उप प्राचार्य चमन लाल चंद्राकर, एमपी साहू, बसंत साहू, देवकुमार सोनवानी, सुसन सागर का सहयोग रहा। यह जानकारी ब्वायस स्कूल की विज्ञप्ति में दी।
