पावर पाॅइंट प्रेजेंटेशन पर हुआ सेमिनार

महासमुंद 23 नवंबर 2024। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय सेमीनार कम्प्यूटर अधारित पावर पाइंट प्रेजेटेशन का आयोजन भारतीय लोकतंत्र के समक्ष चुनाैतियाँ वर्तमान संदर्भ में विषय पर किया गया। इस अवसर पर डाॅ. मालती तिवारी, केसर चंद्र वनपाल सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान विभाग, विजय कुमार मिर्चे की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित किया। प्राध्यापकों को बैच लगाकर स्वागत किया गया। डाॅ. मालती तिवारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर केसर चंद्र वनपाल एवं विजय कुमार मिर्चे ने छात्र-छात्राओं को संबोधित कर अपने विचार रखे। सेमिनार में तृतीय सेमेस्टर से टिकेश्वरी नेताम, मोनिका सोनवानी, अनिशा मिंज तथा प्रथम सेमेस्टर से पूर्णिमा दीवान, जानकी साहू, महेंद्र कुमार, मायावती ठाकुर, पूजा पटेल, प्रियंका जांगड़े, आरती प्रजापति, उमेंद्र पटेल, धनंजय साहू आदि छात्र-छात्राओं ने पावर पाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए। तृतीय सेमेस्टर से प्रेमज्योति ढीढी, भावना साहू एवं प्रथम सेमेस्टर से मनोहर सोनवानी, भैरव साहू, ममता उपस्थित रहे। संचालन व आभार व्यक्त विजय कुमार मिर्चे ने किया।