किसानों की समृद्धि बिना छग का विकास नहीं हो सकता : संपत

बसना मंडी में किया धान खरीदी का शुभारंभ
महासमुंद 23 नवंबर 2024 / छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है जब तक किसान समृद्ध नहीं होंगे छत्तीसगढ़ विकसित राज्य नहीं बन सकता। इसलिए, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मोदी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ के किसानों की उपज का सर्वाधिक 3100 रुपए में धान खरीदी कर किसानों को समृद्ध बनाने में लगी हुई है। मुख्य अतिथि के आसंदी से बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कृषि उपज मंडी परिसर में धान खरीदी का शुभारंभ करते हुए कही।
श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि भारत में छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है । छत्तीसगढ़ की 80% से ज्यादा आबादी कृषि पर निर्भर है। जिसके कारण यहाँ की अर्थव्यवस्था भी कृषि आधारित है। जब तक छत्तीसगढ़ के किसान समृद्ध नहीं होंगे तब तक छत्तीसगढ़ विकसित राज्य नहीं हो सकता। इसलिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को सुदृढ़ बनाने के लिए काम कर रहे हैं। जिसमें से धान खरीदी एक महत्वपूर्ण योजना है. धान खरीदी में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसलिए अधिकारी-कर्मचारियों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने किसानों से अपील किया कि किसी भी प्रकार की धान बेचने में परेशानी हो तो उन्हें अवगत करायें। विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी खरीदी हेतु मैं ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। जिससे गरीब, कमजोर, छोटे किसान भी बिना को कोई लाइन लगाए अपनी उपज बेच सकें। किसानों को जब सुविधा मिलेगी तब किसान, आम जनता भाजपा को समर्थन करेंगे। ताकि आने वाले पंचायत, पालिका, नगर पंचायत, निगम में भाजपा समर्थित उम्मीदवार निर्वाचित हो सकेंगे। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. एनके अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल बसना अध्यक्ष अनिल अग्रवाल , विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु जायसवाल, कामेश बंजारा, राकेश अग्रवाल, जनपद सभापति सोहन पटेल, बसना समिति अध्यक्ष जन्मजय साव, परदेशी पटेल, अमित साहू, मोहित पटेल गौरटेक, कन्हैया प्रधान सुखीपाली अध्यक्ष, बद्री प्रसाद पटेल अध्यक्ष धुमाभाठा मंचस्थ थे । इस अवसर पर बसना धान खरीदी प्रभारी गौतम डड़सेना, डिलेश्वर साव, मनोहर साव, संजय तिवारी सहित बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के किसान उपस्थित थे।