लिंग आधारित हिंसा समाप्ति के लिए 10 तक जागरूकता अभियान

गरियाबंद 29 नवम्बर 2024/कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार अशोक पाण्डेय ,जिला कार्यक्रम अधिकारी, दीपा शाह जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक लिंग आधारित हिंसा समाप्ति हेतु 16 दिवसीय का जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सर्वप्रथम ग्राम संढ़ौली के शासकीय हाई स्कूल में महिलाओं के विरूद्ध हिंसा उन्मूलन का अर्न्तराष्ट्रीय दिवस पर रैली निकाल कर कार्यक्र्रम का शुभारंभ किया गया। इसी प्रकार शासकीय उच्च्तर माध्यमिक स्कूल ग्राम दर्रीपारा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या स्कूल ब्लॉक छुरा में जागरूकता कार्यक्रम महिला संशक्तिकरण केन्द्र(हब), जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाईल्ड लाईन के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें मिशन शक्ति के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न योजनाओं जैसेः-सखी वन स्टॉप सेन्टर , महिला हेल्पलाइन 181,बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं महिला और बच्चों से सम्बंधित कानून बाल विवाह, बाल श्रम, घरेलू हिंसा सें महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 ,महिला उत्पीड़न इलेक्ट्रॉनिक शिकायत शी-बॉक्स पोर्टल, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, पॉक्सो एक्ट, गुडटच बैडटच, के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ ग्रहण लिया गया। इसके साथ ही लिंग आधारित हिसा समाप्ति के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राएं शिक्षकगण, प्राचार्य एवं (एलपीओ) शरदंचंद्र निषाद, (जिला मिशन समन्वयक) मनीषा वर्मा, (समन्वयक) तुलेश्वर साहू ,(जेण्डर विशेषज्ञ) अंजली नाविक,पदमनी दीवान, (वित्तीय साक्षारता)अर्चना सिंह, (सामाजिक कार्यकर्ता) गोपाल कंवर ,(कार्यालय सहायक) श्वेता शुक्ला, (केस वर्कर) सुमन तिवारी, (आउटरीच वर्कर) स्नेहलता शुक्ला, (सुपरवाईजर) नंदनी साहू सम्मिलित रहे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.