जनपद स्तरीय रोजगार मेला 29 को कुआकोंडा में
दंतेवाड़ा, 26 नवंबर 2024। जनपद पंचायत से जारी विज्ञप्ति अनुसार जनपद पंचायत कुआकोंडा के सभाकक्ष में जनपद स्तरीय रोजगार मेला 29 तारीख को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में ग्राम पंचायत के अन्तर्गत बेरोजगार युवा, युवती जो 18 वर्ष आयु से अधिक जैसे 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं योग्यताधारी-मार्कशीट, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो के साथ जनपद स्तरीय रोजगार मेला कार्यालय जनपद पंचायत कुआकोंडा के सभाकक्ष में युवक, युवतियों को संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
