रेडक्रास वार्षिक साधारण सभा की बैठक 29 को

उत्तर बस्तर कांकेर, 26 नवम्बर 2024। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखा प्रबंध समिति के गठन हेतु वार्षिक साधारण सभा की बैठक 29 तारीख को पीएमश्री शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के प्रांगण में आयोजित की जाएगी। जिला संगठक ने बताया कि इसमें प्रवेश हेतु पहचान पत्र के साथ पंजीयन की कार्यवाही निर्धारित समय पर की जाएगी, तत्पश्चात निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू होगी।

इन्हें भी पढ़े