कलेक्टर ने की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर, 26 नवम्बर 2024। कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर ने प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। तहसील दुर्गूकोंदल के ग्राम ओड़ाहूर निवासी 43 वर्षीय बोटीराम मरकाम की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती बरनबती मरकाम को चार लाख रूपये की सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।

इन्हें भी पढ़े