नए राशन दुकान के लिए 17 दिसंबर तक आवेदन
उत्तर बस्तर कांकेर, 22 नवम्बर 2024। मुख्य नगर पालिका परिषद नगर पालिका में सुभाषवार्ड एवं अन्नपूर्णा पारा अंतर्गत संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में राशन कार्ड धारियों की संख्या 783 होने से हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण में समस्या होने पर छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के कंडिका क्रमांक 8(क) के निहित प्रावधान अनुसार नगरपालिका कांकेर अंतर्गत सुभाषपारा वार्ड में राशनकार्ड धारियों की सुविधा हेतु नवीन उचित मूल्य दुकान का संचालन किया जाना है। जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए निम्न संस्था व समूह पात्रता रखते है- आदिम जाति सेवा सह समिति मर्या, महिला स्व सहा. समूह (जिनका पंजीयन तीन माह पूर्व का हो), वन सुरक्षा समिति, अन्य पंजीकृत सहकारिता समिति निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र, बैंक खाता, जमा राशि छायाप्रति, पंजीयन की छायाप्रति, संचालक, मंडळ, संस्था का प्रस्ताव सहित कार्यालय कलेक्टर, (खाद्य शाखा) में 17 दिसम्बर तक जमा कर सकते है।
