डोमेस्टिक डाटा एंट्री आपरेटर कोर्स प्रशिक्षण के लिए काउंसिलिंग 26 को

उत्तर बस्तर कांकेर, 22 नवम्बर 2024। बेरोजगार युवाओं के भविष्य को बेहतर एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भानुप्रतापपुर में 25-25 सीटों में डोमेस्टिक डाटा एन्ट्री ऑपरेटर कोर्स में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कांकेर के प्राचार्य ने जानकारी दी है कि प्रशिक्षण के लिये 26 तारीख को काउंसिलिंग का आयोजन किया गया है। जिले के ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है, जो इस प्रशिक्षण में जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं। वे शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, 4 पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय में काउसिलिंग हेतु संबंधित आई.टीआई में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े