सहायक शिक्षक पदोन्नति काउंसिलिंग अब 25 को
उत्तर बस्तर कांकेर, 22 नवम्बर 2024। सहायक शिक्षक संवर्ग से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति हेतु पात्र 219 सहायक शिक्षक संवर्ग की पदस्थापना हेतु 22 को काउंसिलिंग किया जाना था, जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए उक्त काउंसिलिंग का आयोजन 25 तारीख को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा।
