मतदाता सूची में नाम जोड़ने, त्रुटि सुधार करने, हटाने के लिए दावा-आपत्ति 28 तक
उत्तर बस्तर कांकेर, 22 नवम्बर 2024। निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण एक जनवरी 2025 के लिए जारी कार्यक्रम अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 79-अन्तागढ़ (अजजा), 80-भानुप्रतापपुर (अजजा) और 81-कांकेर (अजजा) अंर्तगत सभी मतदान केन्द्रों में 29 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। जारी आदेशानुसार सभी पात्र मतदाता अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी अथवा मतदान केन्द्र में उपस्थित अभिहित अधिकारी के पास 28 तारीख तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, त्रुटि सुधार करने तथा नाम विलोपन हेतु निर्धारित प्रपत्र में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त दावे-आपत्तियों की निराकरण 24 दिसम्बर तक किया जाएगा। इसके पश्चात 6 जनवरी को फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
