सेवानिवृत्त उपअभियंता पर लाखों बकाया, पेंशन प्रकरण निपटाने उपस्थित होने का आदेश

दंतेवाड़ा, 22 नवंबर 2024। कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी से प्राप्त जानकारी अनुसार राज किशोर मिश्रा, जो उप-अभियंता के पद पर पदस्थ थे। वे 2021 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। एवं उनका स्थायी निवास धरमपुरा चित्रकोट जगदलपुर हैं, सेवानिवृत्त उपरांत इनके विरूद्ध पूर्व पदस्थ कार्यालय में कुल बकाया 10 लाख 24 हजार 355 लंबित हैं। जिसके समायोजन हेतु संबंधित सेवानिवृत्त कर्मचारी को कार्यालय से बारम्बार दूरभाष एवं पत्राचार द्वारा संपर्क भी किया है। किन्तु संबंधित सेवानिवृत्त द्वारा पेंशन निराकरण हेतु आज दिनांक तक उक्त कार्यालय को कोई भी पत्राचार एवं कार्यालय से संपर्क नहीं किया जा रहा हैं। जिसके कारण प्रकरण विगत लगभग 3 वर्षों से लंबित हैं। चूंकि संबंधित सेवानिवृत्त कर्मचारी के लंबित पेंशन प्रकरण के त्वरित निराकरण किया जाना है। अतः राज किशोर मिश्रा, सेवानिवृत्त उप अभियंता को 30 दिवस के भीतर कार्यालय कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी में उपस्थित होना सुनिश्चित करने को कहा गया। ताकि इनका पेंशन प्रकरण का निराकरण किया जा सकेगा।

इन्हें भी पढ़े