नायब तहसीलदार से बदसलूकी का वीडियो वायरल, आईजी ने टीआई को किया लाइन अटैच

बिलासपुर 21 नवंबर 2024। सरकंडा थाना में थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग और नायब तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा के बीच हुई बदसलूकी का मामले ने बड़े विवाद का रूप ले लिया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें थाना प्रभारी नवरंग नायब तहसीलदार को धक्का देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया। आईजी ने टीआई नवरंग को लाइन अटैच कर दिया है। इस मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। सरकंडा थाना में टीआई तोप सिंह नवरंग व नायब तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद नायब तहसीलदार ने थाना प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। वहीं, पुलिस ने भी नायब तहसीलदार और उनके भाई के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इन्हें भी पढ़े