नगरीय निकाय-पंचायत चु्नाव, अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची के संबंध में निर्देश जारी
दंतेवाड़ा, 21 नवंबर 2024। राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के निर्देशानुसार नगर पालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन में सम्पन्न कराये जाने हेतु समस्त कार्यालयों में पदस्थ अधिकारी, कर्मचारियों की सूची के संबंध में निर्देश जारी किए गए है। इसके अनुसार संलग्न सूची में अंकित अधिकारी, कर्मचारियों का नाम, पदनाम, वेतनमान कार्यालय का नाम, मोबाईल नंबर आदि परीक्षण, संलग्न सूची में अंकित ऐसे अधिकारी, कर्मचारियों जो सेवानिवृत हुए हों या उनकी मृत्यु हुई हो ऐसे कर्मचारी का नाम सूची से हटाने, इसके अतिरिक्त दिव्यांग कर्मचारियों का भी स्पष्ट उल्लेख करने, ऐसे अधिकारी, कर्मचारियों जो लोकसभा चुनाव के बाद नवीन पदस्थापना एवं स्थानांतरण के तहत दूसरे जिले से आये हों उनके नाम संलग्न सूची में शामिल करने के निर्देश है। इस तथ्य का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है कि इस संबंध में किसी भी अधिकारी, कर्मचारी का नाम न छूटने पाए। यदि किसी अधिकारी, कर्मचारी का नाम छूट जाता है तो कार्यालय प्रमुख इसके लिए स्वयं जिम्मेदार होगें। इसके अलावा निर्देश के तहत अधिकारी, कर्मचारियों की सूची (हार्ड एवं सॉफ्ट काफी ऐक्सल सीट)(ई-मेल कमव-कंदजमूंकंण्बह/हवअण्पद एवं वाट्सअप नं. -8269379755) को निर्वाचन कार्यालय में में दिनांक 28 नवंबर तक उपलब्ध कराने हेतु कहा गया है। निर्देशन में समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने एवं विलम्ब की स्थिति में विभाग प्रमुखों की जिम्मेदारी तय की गई है।
