मतपत्र छापने के लिए टेंडर 6 दिसंबर तक

दंतेवाड़ा, 21 नवंबर 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से होने वाले नगरीय निकायों (नगरपालिका) के लिए मतपत्रों के मुद्रण हेतु मुहरबन्द निविदाएं आमंत्रित की जाती है। निविदा फार्म (मूल्य रूपये 100 है) कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित फार्म में भरी निविदाएं कलेक्टर कार्यालय में 6 दिसंबर तक प्राप्त की जाएगी और उसी दिन दोपहर 4 बजे उपस्थित निविदाकारों या उनके प्राधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोली जाएंगी। मुद्रण के लिए कागज कलेक्टर द्वारा उपलब्ध कराए जायेंगे। निविदा से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी कलेक्टर कार्यालय में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

इन्हें भी पढ़े