जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक 22 को
धमतरी, 21 नवम्बर 2024। भारत सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं के सतत् निगरानी के लिए गठित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद और अध्यक्ष जिला विकास समिति श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में 22 तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष में आहूत की गई है। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने संबंधित अधिकारियों को एजेण्डावार जानकारी के साथ उक्त बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
