प्राकृतिक आपदा, 12 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

कोण्डागांव, 21 नवम्बर 2024। कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 3 प्रकरणों में वारिसों को 12 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा कोण्डागांव तहसील के ग्राम पल्ली निवासी बलीराम नेताम की पानी में डूबने से मृत्यु होेने पर पत्नी रमिला नेताम को, कोण्डागांव तहसील के ग्राम सातगांव निवासी सालिकराम की गाज गिरने से मृत्यु होने पर पत्नी सुकबती को, कोण्डागांव तहसील के ग्राम बनजुगानी निवासी धनसिंग की गाज गिरने से मृत्यु होने पर पत्नी सुकलदई को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

इन्हें भी पढ़े