मुखबिरी का आरोप, जनअदालत लगाकर ग्रामीण को मारडाला
बीजापुर 12 नवंबर 2024।नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर ग्रामीण को मौत के घाट उतारा दिया। पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया। यह घटना जांगला थाना क्षेत्र की है। बीजापुर पुलिस ने बताया कि जांगला इलाके में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर माटवाड़ा के ग्रामीण माड़वी दुलारू की हत्या की है। घटना की सूचना मिलते पर थाना जांगला का बल घटना की तस्दीक के लिए रवाना कर दी गई है।
