महिला के चेहरे पर पाऊडर छिड़ककर किया बेहोश, जेवर-नकदी लेकर आरोपी फरार

रायपुर 12 नवंबर 2024। धरसीवां इलाके के कपसदा गांव में लूट का अनोखा मामला सामने आया है। पीड़िता रमशीला साहू घर पर अकेली थी। सपेरा बनकर आए दो बदमाशों ने महिला पर पाउडर छिड़ककर उसे बेहोश किया और सोने-चांदी के जेवर सहित 48 हजार लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने धरसीवां थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक 11 तारीख को सुबह करीब साढ़े दस बजे वह घर में अकेली थी। उनके पति, देवर, ससुर सभी काम में सिलतरा गए थे। सास व देवरानी खेत गए थे। लगभग साढ़े दस बजे दो अज्ञात व्यक्ति घर के बाहर आए। एक आदमी हाथ में साप की टोकनी रखा था। उसने बोला कि हम लोग सपेरे हैं। चावल दो। महिला जब घर के अंदर चावल लेने गई और जब लौटी तो एक आरोपी ने उसके चेहरे में पावडर छिड़क दिया। जिसके बाद महिला बेहोश हो गई। पीड़िता ने बताया, करीब डेढ़ घंटे बाद उसे होश आया तो दोनों आरोपी गायब थे। मेरे सास के कमरे में रखा आलमारी टूटी थी सभी सामान बिखरा पड़ा था। देवरानी के कमरे में रखी भी आलमारी टूटी हुई थी। मेरे कमरे का भी आलमारी खुली थी। आलमारी में रखे चांदी के जेवर नकद 48 हजार गायब था।