बस ने खड़े ट्रक को मारी जोरदार टक्कर, 18 यात्री घायल

पुणे 9 नवंबर 2024। पुणे मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ी दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में 18 यात्री घायल हुए हैं, जिसमें 10 की हालत चिंताजनक है। मिली जानकारी के मुताबिक, यहां सड़क के किनारे खड़े हुए एक ट्रक पर पीछे से आने वाली ट्रैवेल्स बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना की वजह से बस में सवार 38 यात्रियों में से 18 यात्री घायल हुए हैं जिनमें 10 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। यह दुर्घटना आज सुबह करीब 5 बजे के समय हुई, जब पुणे से मुंबई की दिशा में बालू मामा नामक ट्रैवेल्स कंपनी की बस यात्रियों को लेकर मुंबई रही थी। तभी खंडाला के करीबी बोरघाट में सड़क के किनारे खड़े हुए ट्रक को इस बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ढलान की वजह से ट्रैवेल्स बस की रफ़्तार काफी ज्यादा थी, जिसके चलते बस में सवार 18 यात्री इस दुर्घटना का शिकार हुए, जिसमें से 8 यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.