पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दो माओवादी ढेर

बीजापुर 8 नवंबर 2024। उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। मुठभेड़ में पुलिस पार्टी ने दो नक्सलियों को ढेर किया है। सभी जवान सुरक्षित हैं और सर्च अभियान जारी है। उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की सूचना पर संयुक्त पुलिस पार्टी सर्चिंग अभियान पर गई थी। इस दौरान दोपहर 11 से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है।