मतदान के दिन श्रमिक-कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश, आदेश जारी

उत्तर बस्तर कांकेर 8 नवम्बर 2024। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राज्य में 13 तारीख एवं सीमावर्ती क्षेत्र झारखण्ड एवं महाराष्ट्र में विधानसभा उप-निर्वाचन 20 तारीख को होगा। इसी क्रम में श्रम विभाग से जारी आदेश के परिपालन में कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सीमावर्ती राज्य में मतदान दिवस को सवैतनिक अवकाश घोषित किया है।
आदेशानुसार औद्योगिक उपक्रमों, निजी उपक्रमों एवं अन्य व्यवसाय में कार्यरत कर्मचारी, श्रमिक के परिधि में आते हैं, उन्हें सवैतनिक अवकाश स्वीकृत किए जाने के निर्देश है। अधिनियम के अनुसार अवकाश मंजूर किये जाने के कारण किसी ऐसे व्यक्ति की मजदूरी से कोई कटौती या उसमें कोई कमी नहीं की जाएगी। यदि ऐसे व्यक्ति इस आधार नियोजित किया जाता है और उसे सामान्यतः किसी ऐसे दिन के लिए मजदूरी प्राप्त नहीं होगी तो उसे मजदूरी संदत्त की जाएगी, जो उस दिन उसे अवकाश मंजूर न किये जाने की दशा में दी जाती है। यदि कोई नियोजक उपधारा (1) और उपधारा (2) के उपबंधां का उल्लंघन करेगा, तो ऐसा नियोजक पांच सौ जुर्माने का दण्डनीय होगा। कारखाना अधिनियम तथा छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम के अन्तर्गत आने वाले कारखानों, संस्थाओं के स्थापनाओं में कार्यरत श्रमिक एवं कर्मचारी को संबंधित विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश की सुविधा प्रदान की गई है।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.