दीपवाली से पहले महतारी वंदन योजना का पैसा मिलने पर महिलाओं ने विष्णु भैय्या का जताया आभार

रायपुर, 7 नवम्बर 2024। दीपावली को हर्षोल्लास के साथ सभी मनाते हैं, लेकिन राज्य में इस बार दीपावली महिलाओं के लिए दोगुनी खुशियाॅ लेकर आई। यह खुशी उन्हें महतारी वंदन योजना की 9वीं किस्त की राशि से मिली है, जिसे दीपावली से पूर्व ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुशियों के रूप में महिलाओं के खाते में अंतरित कर दिया था।
महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की लगभग 70 लाख माताओं एवं बहनों के बैंक खातों में एक-एक हजार का अंतरण किया जाता है, बालोद की 2 लाख 52 हजार से अधिक महिलाएं भी प्रतिमाह लाभान्वित हो रही हैं। दीपावली के अवसर पर महिलाओं ने अपने बैंक खातों में एक-एक हजार राशि अंतरित होने पर खुशी जाहिर करते हुए अपने विष्णु भैय्या के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्राम सिवनी की श्रीमती देवकी बाई ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हे प्रतिमाह महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार उनके खाते में आ रहा है। इस बार उन्होंने दिपावली के अवसर पर इस पैसे से घर में सभी के लिए कपड़े और जरूरी सामान खरीदी है, जिससे उन्होंने दिपावली का त्यौहार काफी खुशी से मनाया है। उसने बताया कि मुख्यमंत्री उनके बड़े भाई की तरह उनका ख्याल रख रहे है। दीपावली के पहले राशि देकर उन्होंने अपनी बहनों की खुशियों को दोगुना किया है। श्रीमती ईश्वरी सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने त्यौहार के पूर्व हमें महतारी वंदन योजना की राशि उपलब्ध कराया है, इससे उन्होंने अपने लिए साड़ी ली है। इसी प्रकार श्रीमती सरिता और श्रीमती बसंती निषाद ने महतारी वंदन योजना के तहत नौंवी किश्त की राशि आने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हमारे बडे़ भैय्या की तरह हमारा ख्याल रख रहे है। हमें प्रतिमाह एक हजार की राशि सीधे हमारे बैंक खाते में प्रदान कर रहे है। हमारे लिए अब हर माह की शुरूआत किसी त्यौहार से कम नही होती और मोबाइल में महतारी वंदन योजना की राशि आने का मैसेज देखते ही खुशियों से हमारा आत्मविश्वास जाग जाता है। इस माह दीपावली से पूर्व ही राशि आने से हमारी दीपावली की खुशियाॅ दोगुनी हुई है, हमने इस माह की राशि का उपयोग दीपावली की खरीदी में किया है।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.