अतिथि शिक्षक : पात्र-अपात्र दावा आपत्ति 6 तक
दंतेवाड़ा, 04 नवंबर 2024। जिला परियोजना कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में संचालित समस्त पोटा केबिन आवासीय विद्यालयों में रिक्त शिक्षकों के पद के विरूद्ध अतिथि शिक्षक की व्यवस्था किये जाने हेतु अतिथि शिक्षक के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये थे। इसके तहत संबधित पोटाकेबिनों में प्राप्त आवेदन के अवलोकन उपरांत पात्र-अपात्र की सूची संबंधित पोटाकेबिनों में चस्पा की गई है। पात्र-अपात्र सूची में दावा आपत्ति हेतु 06 नवम्बर 2024 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, इसके उपरांत दावा आपत्ति के लिए प्राप्त आवेदन के आधार पर 08 नम्बर 2024 को अंतिम वरीयता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। दावा आपत्ति हेतु आवेदक संबंधित पोटाकेबिनों में आवेदन कर सकते है निर्धारित तिथि उपरांत प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जायेगा। इसके पश्चात 10 नवम्बर 2024 को संबंधित पोटाकेबिन में चयनित, प्रतीक्षारत सूची का प्रकाशन किया जायेगा।
