खेत में हाथी ने किसान को कुचला, विभाग ने किया भी गांववालों को सचेत

रायगढ़, 30 अक्टूबर 2024। वन मंडलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वन परिक्षेत्राधिकारी ने सूचना दी कि वनपाल प्रदीप केरकेट्टा बताया गया कि ग्राम दुलियामुड़ा हाथी एक आदमी को मार दिया गया हैं। सूचना के बाद कर्मचारी पहुंचे। पूछताछ में पता चला की मरने वाला बेदराम राठिया (36) है। वह शाम को चार बजे खेत की रखवाली के लिेए अपने साथियों के साथ गया था। सभी अपने-अपने खेत की ओर चले गये। जंगल में एक नर हाथी घूम रहा है इसकी सूचना गांव वालों को दी गई थी। बेदराम राठिया द्वारा अपने खेत की रखवाली करते समय जंगली हाथी से आमना-सामना हो गया और हाथी ने बेदराम को मार दिया। साथियों द्वारा बाद में उसकी खोजबीन की गई तो बेदराम धान के खेत पर मृत मिला। साथियों ने घटना की जानकारी परिसर रक्षक को दी। घटना स्थल पर निरीक्षण करने पर जंगली हाथी के पैरों के निशान मिले। नियमानुसार मृतक के उत्तराधिकारी धर्मपत्नी श्रीमति मंजीरा बाई राठिया को तत्कालिक सहायता राशि 25 हजार दी गई।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.