सरदार पटेल जी की पर एकता दौड़ 29 को
बलरामपुर 28 अक्टूबर 2024। सरदार वल्लभ पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर 29 तारीख को प्रातः 7.30 बजे रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का आयोजन किया गया है। यह दौड़ पुराना बस स्टैण्ड से प्रारम्भ होगा और हाई स्कूल बलरामपुर के खेल मैदान में समाप्त होगा। सरदार पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को है, इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 31 अक्टूबर को दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए एकता दौड़ का आयोजन 29 अक्टूबर को किया गया है। एकता दौड़ में महिला, पुरूष, खिलाड़ी, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी सहित सभी वर्ग भाग ले सकते हैं।
