पंचायत चुनाव, मतदाता सूची छपाई के लिए टेंडर 13 तक

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 28 अक्टूबर 2024। निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत चुनाव के लिए मतपत्रों की छपाी के लिए निविदा 13 तक आमंत्रित की गई है। निविदा फार्म मूल्य 100 रूपये है, कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित फार्म में भरी निविदाएं कलेक्टर कार्यालय में 13 को दोपहर 3 बजे तक प्राप्त की जाएगी और उसी दिन दोपहर 4 बजे खोली जाएगी। मुद्रण के लिए कागज कलेक्टर द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी कलेक्टर कार्यालय में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।