पंचायत चुनाव, अधिसूचना का प्रारंभिक प्रकाशन
धमतरी 28 अक्टूबर 2024। पंचायत राज अधिनियम के प्रावधानों के तहत जनपद पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्र का निर्धारण उपरांत अधिसूचना का प्रारंभिक प्रकाशन परिशिष्ट-एक में जारी किया गया है। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उक्त अधिसूचना को अपने कार्यालय के सूचना फलक पर चस्पा कर प्रकाशन का पंचनामा कलेक्टोरेट कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर ने निर्वाचन क्षेत्र क्रमांकों में सीमा विभाजित की है। इसके तहत निर्वाचन क्षेत्र का कोई भी वयस्क निवासी, सारणी में अंतर्विष्ट किसी बात के संबंध में कोई आपत्ति हो तो वह 4 नवम्बर तक कलेक्टर को लिखित प्रस्तुत कर सकेगा। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों पर विचार कर उसके बाद अंतिम विनिश्चय प्रकाशित किया जाएगा।
