ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, 31 दिसम्बर तक ऑनलाइन आवेदन

धमतरी 28 अक्टूबर 2024। सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक आदि के प्राचार्य एवं संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है, वे शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 12 वीं से उच्चतर के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाईट https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन हेतु नवीन एवं नवीनीकरण एक नवम्बर से 31 दिसम्बर तथा ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु एक नवम्बर से 15 जनवरी तक एवं सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने हेतु एक नवम्बर से 31 जनवरी तक तिथि निर्धारित है। निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2024-.25 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन के लिए पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे। छात्रवृत्ति का पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा रहा है। अतः सभी विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन करते समय ध्यान रखे, कि उनका बचत खाता एक्टिव हो एवं आधार सीडेड बैक खाता नम्बर की प्रविष्टि ही करना सुनिश्चित करें।