टीम पहुंची जांच करने, दो पटाखा दुकान सील

महासमुंद 25 अक्टूबर 2024। त्यौहार को देखते हुए जांच टीम गठित कर पटाखा दुकानों की जांच की जा रीह है। टीम ने लाइसेंस एक्सपायरी होने के बावजूद दुकान चलाने और एक दुकान में मात्रा से अधिक बारूद पाएं जाने पर दुकानों को सील कर दिया।
दरअसल पटाखा व्यापारियों ने खंडहर, पोल्ट्री फार्म, बेल्डिंग दुकान, राईस मिल, फर्शी पॉलिश फैक्ट्री, डामर प्लांट और ढाबा को गोदाम बताकर स्थाई लाइसेंस लेने वाले 22 व्यापारियों के फर्जीवाड़ा की जानकाीर के बाद हरकत आए प्रशासन ने इसकी जांच शुरु की। कलेक्टर के निर्देश के बाद एसडीएम ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट मोहित अमीला, आरआई मनीष श्रीवास्तव, पटवारी खम्मनलाल साहू सहित सब इंस्पेक्टर और दो हवलदार की संयुक्त टीम ने शहर के पटाखा दुकानों की जांच करने निकला। टीन ने 6 व्यापारियों के दुकानों की जांच की। इनमें लाइसेंस होल्डर शफीक चौहान, संजीव कुमार साहू, वकील चौहान, राहुल कृष्णानी, कादिर चौहान , मेसर्स शाजिद एण्ड ब्रदर्स और राजेश कृष्णानी के दुकानों की जांच की। टीम ने पाया कि लाइसेंस होल्डर मेसर्स शाजिद एण्ड ब्रदर्स की स्थाई पटाखा लाइसेंस की अवधि खत्म हो चुकी है, लेकिन उसे अभी तक रिन्यूअल कराए बिना ही दुकान संचालित की जा रही है। इसी तरह गंजपारा स्थित राजेश कृष्णानी को 25 किलो बारूद रखने के लाइसेंस जारी किया गया है, लेकन मौके पर 40 किलो बारूद पाया गया। लापहवाही पर टीम ने दोनों दुकानों को सील कर दिया है।