युवा संसद प्रतियोगिता में महासमुंद दूसरे स्थान पर.

महासमुंद 25 अक्ट्बूर 2024। संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन राजधानी के सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल में किया गया। जिसमें रायपुर संभाग के धमतरी, बलौदा बाजार, महासमुंद, रायपुर एवं गरियाबंद के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में रायपुर प्रथम एवं महासमुंद दूसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त संचालक राकेश पांडेय, सहायक आयुक्त सरिता तिवारी ने की। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुक्त एचडी कावरे रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपसंचालक एस ध्रुव, जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत मौजूद थे। अध्यक्षता संयुक्त संचालक राकेश पांडेय, सहायक आयुक्त सरिता तिवारी ने की। विधानसभा के पूर्व सचिव निर्णायक के रूप में इस कार्यक्रम में उपस्थित थीं।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में महासमुंद पहले स्थान पर रहा था। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 42 छात्र-छात्राओं एवं 5 प्रभारी शिक्षकों ने प्रतिनिधित्व किया। जिसमें संजय कुमार मांझी, खोमल लाल चंद्राकर, छाया रंगारी, बेला मारू, शासकीय आशी बाई गोलछा उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय एवं भरतलाल कैवर्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुनगासेर शामिल रहे। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत, सहायक संचालक सतीश कुमार नायर, नंदकिशोर सिन्हा ,प्राचार्य आशी बाई गोलछा जी आर सिन्हा, विमल कुमार मन्नाडे, तोषण गिरी गोस्वामी, विवेक राहटगांवकर, ज्योति किरण चंद्राकर,आशीष देवांगन, पूजा साहू, आयशा लतीफ, विद्या साहू, नेहा चंद्राकर,एवं परिवार ने विजयी छात्र -छात्राओं को संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में दूसरे स्थान प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी है।