पंप-नगदी चोरी करने वाले गिरफ्तार
महासमुंद 25 अक्टूबर 2024। सांकरा पुलिस ने सबमर्सिबल पंप और दुकान से नगद चोरी की रकम बरामद की है। चोरी करने वाले महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है।
ग्राम लोहराकोट के रहने वाले राजकुमारी चौहान ने 20 तारीख को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह मायके बसना चली गयी थी। घर में कोई नही था 15 ,20 दिन बाद लौटी तो देखा घर के सामने बोरवेल में लगा सबमर्सिबल मोटर पंप एवं केबल वायर चोरी हो गया है। रिपोर्ट पर सांकरा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
पुलिस के अनुसार जांच के दौरान अजय चौहान और श्रीमती सत्यभामा चौहान पर शक हुआ। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की और बताया कि ग्राम बल्दीडीह में मोटर पंप केबल वायर व अग्रवाल किराना स्टोर से 40 हजार चोरी करना व चोरी की समान व पैसा को छिपाकर रखना बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोटर पंप, केबल वायर व अग्रवाल किराना स्टोर से चोरी किए गए 40 में से 9 हजार जब्त किए है।
