राज्योत्सव पांच को गुरूकुल स्कूल स्टेडियम में मनाया जाएगा, आदेश जारी

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 25 अक्टूबर 2024। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पर राज्योत्सव का आयोजन पांच नवंबर को गुरूकुल स्कूल स्टेडियम पेण्ड्रारोड में होगा। राज्योत्सव के संबंध में कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने संशोधित आदेश जारी किया है। पहले राज्योत्सव का आयोजन मल्टीपरपरस स्कूल ग्राउंड पेण्ड्रा में किया जाना था। उल्लेखनीय है कि राज्य स्थापना दिवस एक नवंबर को राज्योत्सव मनाया जाता है, किन्तु दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 5 तारीख को राज्योत्सव मनाया जाएगा। राज्योत्सव की सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए परियोजना निदेशक जिला पंचायत (डीआरडीए) कौशल प्रसाद तेंदुलकर को नोडल अधिकारी और एसडीएम अमित बेक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने राज्योत्सव की तैयारी समय पूर्व सुनिश्चित करने विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपें हैं।