नपा चुनाव, तारीखों में किया संशोधन आदेश जारी
दंतेवाड़ा, 23 अक्टूबर 2024। निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। कतिपय जिलों द्वारा नगरपालिकाओं के आम,उप निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली पुनरीक्षित किये जाने के संबंध में दावा,आपत्ति प्राप्ति की अंतिम तिथि बढ़ाये जाने का अनुरोध किया गया है। अनुरोध पर आयोग द्वारा विचार उपरांत पूर्व में दावा,आपत्तियां प्राप्त करने हेतु निर्धारित अंतिम तिथि 23 में एक सप्ताह की वृद्धि करते हुए कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया जाता है।
