सुकन्या समृद्धि योजना, खोला जा रहा बालिकाओं का खाता
दंतेवाड़ा, 23 अक्टूबर 2024। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार व श्री जयंत नाहटा नोडल अधिकारी महिला एवं बाल विकास के मार्गदर्शन में सुकन्या समृद्धि योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत 10 साल से कम आयु वर्ग के बालिकाओं का बचत खाता खोला जाता है 14 वर्ष तक प्रीमियम राशि जमा होगा । 5 वर्ष मैच्योरिटी समय होगा 18 वर्ष बाद जमा राशि का 8.5 ब्याज के साथ राशि वापस हितग्राही को दिया जाएगा। यह खाता पोस्ट आफिस व राष्ट्रीयकृत बैंक में आसानी से खोला जा सकता है जिसमें आधार कार्ड, पेन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। बुधवार को विकास दंतेवाड़़ा में 15 सौ, कुआकोंडा में 12सौ , कटे कल्याण में एक हजार बालिकाओं का खाता खोला गया। जिला प्रशासन की ओर से खोले जा रहे खाते में प्रथम किस्त के रूप में पांच सौ जमा किया जाएगा। इस शिविर में महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी मौजूद थे।
