प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 25 को

अम्बिकापुर, 23 अक्टूबर 2024। रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 25 तारीख को प्रातः 11 से शाम 3. बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी नियोजक या देवी एसोसिएट फर्स्ट फ्लोर नियर बाबरा मोटर्स रिंग रोड नमनाकला अम्बिकापुर के गणेश सिन्हा उपस्थित रहेंगे। जिसके अंतर्गत असिस्टेंट सेल्स मैनेजर के 20 पदों पर भर्ती न्यूनतम योग्यता 12वीं उत्तीर्ण वेतनमान 12 हजार, एडवाईजर के 30 पदों पर भर्ती न्यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण वेतनमान-कमीशन पर आधारित एवं ऑफिस ब्वाय के 1 पद यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण वेतनमान-6 हजार की भर्ती की जानी है। इस प्रकार कुल 51 पदों की भर्ती किया जाना है। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है, नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे, कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में होगी। इच्छुक ऐसे समस्त आवेदक जो इन पदों हेतु योग्यता रखते हैं, वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र गंगापुर में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े