त्यौहार में शांति व्यवस्था, लगी मजिस्ट्रियल ड्यूटी

अम्बिकापुर, 23 अक्टूबर 2024। धनतेरस एवं 31 को दीपावली का त्यौहार मनाया जाना है। इस अवसर पर बाजारों में भीड़-भीड़ होगी। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की मजिस्ट्रियल ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें अम्बिकापुर का सम्पूर्ण प्रभार अनुविभागीय अधिकारी फागेश सिन्हा, वहीं अनुभाग क्षेत्र सीतापुर का प्रभार रवि राही, अनुभाग क्षेत्र उदयपुर का प्रभार बनसिंह नेताम, तथा अनुभाग क्षेत्र लुण्ड्रा का नीरज कौशिक को सौंपी गई है।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र हेतु तहसीलदार उमेश्वर सिंह बाज, गांधीनगर थाना क्षेत्र हेतु अतिरिक्त तहसीलदार सुश्री चित्रलेखा के चन्द्रवंशी, मणिपुर थाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार जयेश कंवर की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं पटाखा बिक्री केन्द्र (पी.जी. कॉलेज) हेतु नायब तहसीलदार निखिल श्रीवास्तव, सहायक अधीक्षक प्रांजल गोयल एवं सहायक अधीक्षक संजीत पाण्डेय की ड्यूटी लगाई गई है।