सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण के बजट में 25 करोड़ी की बढ़ोतरी
एमसीबी, 23 अक्टूबर 2024। विधायक रेणुका सिंह के आग्रह पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण के बजट में 25 करोड़ की वृद्धि की है। मुख्यमंत्री ने प्राधिकरण का बजट 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ करने का निर्णय लिया है प्राधिकरण के बजट में वृद्धि होने स्व शिक्षा, स्वास्थ्य स्वरोजगार, बिजली, पर्यटन क्षेत्रों मोबाइल नेटवर्क को चिन्हांकित कर विकास किया जाएगा। गौरतलब है कि सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मियाली नेचर कैंप में आयोजित थी जिसमे सरगुजा संभाग के सभी विधायकों के साथ ही प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों के अलावा विभिन्न विभागों के सचिवों ने हिस्सा लिया था। 5 साल बाद हुई प्राधिकरण की बैठक में एक-एक कर मंत्रियों व विधायकों ने अपने-अपने सुझाव रखे। इस दौरान विधायक रेणुका सिंह जो खुद विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं, ने कहा कि सरगुजा संभाग काफी बड़ा है कई वनांचल इलाके इस संभाग में है जहां विकास कार्यों की आवश्यकता है, लेकिन प्राधिकरण के बजट में अभी सिर्फ 50 करोड़ है ऐसे में बजट कम होने से कई इलाको में उतना कार्य नहीं हो पाता जितना होना चाहिए रेणुका सिंह ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के भगौलिक व क्षेत्रफल के हिसाब से उदाहरण देते हुए प्राधिकरण की बैठक में कहा कि विधानसभा क्षेत्र के जनसंपर्क के दौरान मेरा कई ऐसे वनांचल क्षेत्रों में जाना हुआ जहां लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं को तरसते है। कई इलाके तो ऐसे है जहाँ आज भी मोबाइल नेटवर्क नहीं है। मुख्यमंत्री की इस बड़ी घोषणा के लिए विधायक ने भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्रवासियों की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
