मोहला-मानपुर में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे अपर कलेक्टर मार्कण्डेय
मोहला 21 अक्टूबर 2024। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर राजनांदगांव सीएल मार्कण्डेय को मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी के नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचन नामावली तैयार पुनरीक्षण करने के लिए प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। श्री मार्कण्डेय 22 को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। वे राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी एवं ग्राम पंचायतों के पंच-सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन संपन्न कराए जाने के लिए तैयार किए जा रहे निर्वाचन नामावली पुनरीक्षित कार्य का अवलोकन करेंगे। निर्वाचन नामावली गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटि रहित तैयार हो, इस संबंध में आवश्यक निर्देश देंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को संपन्न कराया जाएगा। श्री मार्कण्डेय 22 को 11:00 बजे मोहला में उपस्थित होंगे और 3 बजे तक वन विभाग की रेस्ट हाउस में रूकेंगे। अधिक जानकारी के लिए मो. 94255-40484 पर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
