निःशुल्क चिकित्सा शिविर 22 को

उत्तर बस्तर कांकेर 21 अक्टूबर 2024। जिला आयुर्वेद विभाग द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन 22 को दुर्गा चौक नरहरपुर में सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक किया जाएगा। उक्त शिविर में नेत्र परीक्षण, रक्त परीक्षण सहित सभी प्रकार के रोगों का ईलाज किया जाएगा। आयुर्वेद अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि आयुष चिकित्सा शिविर में अधिक से अधिक ग्रामीण उपस्थित होकर अपना स्वास्थ्य जांच कराकर इसका लाभ अवश्य उठाएं।