मानपुर से कोहका मार्ग में भारी वाहन बंद, वैकल्पिक मार्ग से जा सकेंगे
मोहला, 21 अक्टूबर 2024। मानपुर चौक से कोहका मार्ग जर्जर/जीर्ण-शीर्ण एवं निर्माण कार्य प्रक्रियाधीन होने के कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। कलेक्टर एस जयवर्धन ने लोक सुरक्षा एवं शांति तथा आवागमन सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सड़क सुरक्षा समिति द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार मानपुर कोहका में 18 से 28 तक भारी वाहन मालवाहकों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रतिबंधित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। राजनांदगांव की ओर से आने वाले बड़े वाहनों के लिए अंबागढ़ चौकी-चिल्हाटी-कोरची-चंद्रपुर होते हुए महाराष्ट्र जा सकते हैं। इसी प्रकार छोटे वाहन अंबागढ़ चौकी से मोहला मानपुर होकर कोहका जाएंगे। महाराष्ट्र से होकर आने वाले बड़े वाहन चंद्रपुर-कोरची-चिल्हाटी- अंबागढ़ चौकी होते हुए राजनांदगांव को जाएंगे। इसी प्रकार कोहका से आने वाले छोटे वाहन कोहका से मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जाएंगे।
