दो को मिली अनुकंपा नियुक्ति, कलेक्टर ने दी शुभकामना
बेमेतरा, 21 अक्टूबर 2024। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने 18 तारीख को उमेश कुमार सिन्हा को अनुकम्पा नियुक्ति देने का आदेश जारी किया। उमेश के पिता सुरेश राम सिन्हा जो ग्राम ग्राम पंचायत माटरा में सचिव थे उनका जुलाई में निधन हो गया था। शासन के नियमानुसार उमेश कुमार सिन्हा, को अनुकम्पा नियुक्ति दी गयी है। उनकी पद स्थापना जनपद पंचायत साजा में की गयी है।
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सोमवार को प्रदीप निषाद को भी उनके पिता के निधन के बाद ग्राम पंचायत सचिव के पद पर नियुक्ति पत्र सौंपा था। कलेक्टर ने जारी संदेश में उमेश को बधाई देते हुए मेहनत कर आगे बढ़ने की शुभकामना दी।
कलेक्टर श्री शर्मा ने बैठकों में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को भी प्राथमिकता देते हुए निपटाने की बात बोलते है। इसके अलावा सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों के निराकरण में ज्यादा से ज्यादा संवेदनशीलता बरतने और त्वरित निपटाने के निर्देश देते है। संबंधित अधिकारी सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ प्रकरणों का निराकरण कर रहे है।
