पीएम आवास अपात्र हितग्राही 24 तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति, सूची जारी

बेमेतरा, 21 अक्टूबर 2024। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) भौतिक सत्यापन के अनुसार चार जनपद पंचायत बेमेतरा, नवागढ़, साजा व बेरला कि स्थायी प्रतीक्षा सूची में विभिन्न कारणों से अपात्र पाये गये हितग्राहियों को योजनांतर्गत लाभान्धित किया जाना संभव नहीं है। ऐसे सभी हितग्राहियों का नाम स्थायी प्रतीक्षा सूची से विलोपित किया जाना है। इसके बारे में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, बेमेतरा, नवागढ़, साजा व बेरला ने जानकारी दी है कि सूची कार्यालयों के सूचना पटल पर एवं ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर चस्पा की गयी। है, इसके अलावा संबंधित जनपद पंचायत की सूची जिले के वेबसाईट www.bemetara.gov.in पर भी अवलोकन के लिए उपलब्ध है।
’विलोपन की कार्रवाई से पहले संबंधित हितग्राहियों के संबंध में 24 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किए गए है। किसी भी व्यक्ति,परिवार को दावा-आपत्ति है तो वह संबंधित जनपद पंचायत बेमेतरा, नवागढ़, साजा व बेरला में सह दस्तावेज के साथ दावा-आपत्ति कर सकते है। निर्धारित समय के बाद प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जावेगा।