राज्यपाल-मुख्यमंत्री एयरपोर्ट पर स्वागत
रायपुर, 20 अक्टूबर 2024। मां महामाया एयरपोर्ट अंबिकापुर के लोकार्पण समारोह में शामिल होने राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंबिकापुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। राज्यपाल डेका का पहली बार अंबिकापुर आगमन है। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरूण साव भी ते। उनका स्वागत कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे़, सांसद चिंतामणि महाराज, युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, विधायक प्रबोध मिंज, राजेश अग्रवाल, रामकुमार टोप्पो, संचालक, एविएशन संजीव झा, संभागायुक्त जीआर चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल उपस्थित रहे।
