दो बच्चों का सड़क दुर्घटना में निधन, सीएम ने शोक जताया
रायपुर, 20 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी के ग्राम सलोनी में सड़क दुर्घटना में 2 बच्चों के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुःखद घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि देने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
